fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली के नए एडीएम बने राजेश कुमार, यूपी में 5 पीसीएस अफसरों के तबादले

चंदौली। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस बदलाव के तहत पांच जिलों में अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। चंदौली में नए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के रूप में राजेश कुमार की नियुक्ति की गई है।

 

राजेश कुमार इससे पहले कानपुर नगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें इसी पद पर चंदौली स्थानांतरित किया गया है। जल्द ही वह जिले में अपना कार्यभार संभालेंगे। यह तबादला प्रदेश सरकार की प्रशासनिक सुदृढ़ता और सुशासन की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

इसके अलावा, प्रयागराज मेला प्राधिकरण में कार्यरत अपर जिलाधिकारी संजीव ओझा को आजमगढ़ का मुख्य राजस्व अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, महाराजगंज में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) पद पर कार्यरत विधेश को अब उन्नाव में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

तबादले की सूची में प्रयागराज के उप जिलाधिकारी सुदामा वर्मा का भी नाम शामिल है। उन्हें अब मेरठ का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। साथ ही, प्रयागराज मेला प्राधिकरण में अपर मेलाधिकारी के पद पर कार्यरत विवेक चतुर्वेदी को कानपुर नगर का नया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

 

 

 

Back to top button