fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः टेंट हाउस का बैनर लगाते समय करेंट की चपेट में आया युवक, टेंट मालिक गिरफ्तार

 

चंदौली। धीना थाना अंतर्गत कमालपुर त्रिमुहानी पर टेंट हाउस का बैनर लगाते समय युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टेंट मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार कमालपुर कस्बा निवासी 23 वर्षीय कमालू अंसारी पुत्र शमशाद शुक्रवार की सुबह छत पर एक टेंट हाउस का बैनर लगा रहा था। बगल से ही हाईटेंशन तार गुजरा है। अचानक उसे करंट लग गया। करंट लगते ही वह छत पर गिर पड़ा। जानकारी होते ही परिवारी जन वहां पहुंच गए। उसकी हालत देख लोग घबरा गए। परिजन उसे आनन-फानन में धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस टेंट स्वामी को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई।

Back to top button