चंदौली। लोकसभा से सपा के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह का चुनाव अभियान अब जोर पकड़ने लगा है। वीरेंद्र सिंह गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है। इससे विपक्षी दलों की मुश्किलें बढ़ती दिख रहीं। वहीं सपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा।
सपा प्रत्याशी ने गुरुवार को बबुरी और नियामताबाद क्षेत्र में जनसंपर्क किया। उन्होंने चंदरखा बाईपास के पास जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। वहीं रेमा मोड़, नियामताबाद और पांडेयपुर में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों से मिलकर सपा की नीतियां और मंशा बताई। इसके बाद शिवनाथपुर और बबुरी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। हटिया, बनौली चट्टी व रेमा मोड़ के पास आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुटने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। कहा कि जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से ऊब चुकी है। सपा का पीडीए इस बार चुनाव में सत्तापक्ष की नींद हराम किए हुए है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पीडीए के उद्देश्य व सपा की नीतियों से अवगत कराएं। सपा प्रत्याशी के ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है। लोग उन्हें हांथों हांथ ले रहे हैं। इससे प्रत्याशी और उनके समर्थक भी गदगद हैं।