
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लोलपुर गांव निवासी दो सगी बहनों ने गृह कलह के चलते मंगलवार को बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने तत्काल दोनों को बचा लिया। गंभीर हाल में चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
गांव निवासी रमेश की चार पुत्रियों में दो की शादी हो गई है जबकि दो लड़कियां पढ़ती हैं। मंगलवार को अचानक दोनों बहनों ने बलुआ पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। नाव से मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने देखा तो वे भी दोनों को बचाने पानी में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में कराया। बलुला थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने बताया कि। लड़कियों ने किस वजह से आत्मघाती कदम उठाया इसकी जांच की जा रही है। पूछताछ में प्रथम दृष्ट्या गृह कलह की बात सामने आ रही है। दोनों बहनों की हालत स्थिर है।