fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

मुगलसराय में फिर चेन छिनैती, सरेबाजार महिला बनी शिकार, कप्तान साहब की पुलिस हुई फेल

चंदौली। पीडीडीयू नगर में गुरुवार को चेन छिनैती की एक और वारदात हुई। हाल के दिनों की यह चौथी वारदात है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने सब्जी खरीद कर घर लौट रही 65 वर्षीय महिला के गले से चेन नोंच ली और फरार हो गए। वारदात महज 6:30 बजे शाम की है। भुक्तभोगी ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है।

कह सकते हैं कि कप्तान साहब की पुलिस मुगलसराय में चेन छिनैती की घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रही है। नगर में आए दिन चेन छिनैती की घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। गुरुवार की शाम बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही पटेल नगर निवासी 65 वर्षीय मंजू देवी जैसे ही न्यू महाल सर्वोदय स्कूल के पास पहुंची बाइक सवार तीन बदमाश तेजी से उनकी ओर लपके और गले से चेन नोंच कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाना शुरू किया लेकिन बदमाश भीड़ में गायब हो गए। महिला की शिकायत के बाद कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। भुक्तभोगी के अनुसार चेन दो भर की थी।

Back to top button