fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः अप्रैल में मई जैसी गर्मी, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

 

चंदौली। पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव समाप्त होने के बाद गर्मी चरम पर पहुंच गई है। सुबह से ही धूप की तल्खी बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा है। वहीं दिन में 11 बजे के बाद लू के थपेड़े झुलसाने लगे हैं। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। गर्मी व लू से हर कोई बेहाल है।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभों का प्रभाव अब नगण्य हो चुका है। मध्य भारत के ऊपरी वायुमंडल में प्रति चक्रवात की स्थिति के कारण गर्म हवा का दौर शुरू हो गया है। इसकी वजह से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। बताया कि चार अप्रैल को जिले के औसत अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह दीर्घकालीन जलवायवीय औसत से लगभग 6 डिग्री अधिक है। इस दौरान दिन में 23 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। शुष्क पछुवा हवा के कारण न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता गिरकर नौ फीसद के स्तर पर पहुंच गई। बताया कि वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली न होने के कारण आगामी 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में क्रमिक वृद्धि के साथ ही लू का प्रकोप जारी रहेगा।

Back to top button