ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : कोहरे में लिपटी रही सुबह, ठंड में इजाफा

चंदौली : दिसंबर माह के प्रथम पखवाड़े में ठंड की गति तेज होने लगी है। शनिवार को सुबह जहां कोहरे में लिपटी रही वहीं ठंड में भी इजाफा हुआ। खासकर जनपद के पहाड़ी इलाकों में कोहरा घाना रहा। इससे आमजन की दिनचर्या तो प्रभावित हुई ही खेती किसानी पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा। हालांकि मैदानी क्षेत्र में कोहरे का असर कम रहा,लेकिन खिली धूप नहीं हुई। दोपहर 1:00 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी झेलनी पड़ी। बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में गर्मी तो रात में अचानक ठंड में वृद्धि हो जा रही है। इससे किसानों को गेहूं की बुवाई में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड की गति और तेज होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!