fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः खाते में नहीं पहुंच रही सम्मान निधि, परेशान किसान लगा रहे सरकारी दफ्तर का चक्कर

चंदौली। तकनीकी दिक्कतों के चलते जिले के सैकड़ों किसान सरकार की ओर से मिलने वाली किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं ले पा रहे। सम्मान निधि का धन किसानों के बैंक खातों में नहीं पहुंच पा रहा। परेशान अन्नदाता कृषि विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। शुक्रवार को भी उप निदेशक कृषि कार्यालय में किसान लाइन लगाकर अपनी शिकायज दर्ज कराते नजर आए।

जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए 2.49 लाख किसान पंजीकृत हैं। हालांकि 1.86 लाख किसानों को ही योजना का लाभ मिला। कारण, शेष किसानों के आवेदन मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। कुछ की ई-केवाईसी अटकी है तो कुछ किसानों का डेटा अभी सत्यापन प्रक्रिया में है। इसकी वजह से उनके खाते में 12वीं किस्त नहीं आई। परेशान किसान सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटने को विवश हैं। शुक्रवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय में लाइन लगाए किसान व्यवस्था को कोसते नजर आए।

Back to top button