fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli news: कांग्रेसियों ने किया जय भारत संकल्प सत्याग्रह, कार्यकर्ता बोले राहुल पर निशाना है, अडानी को बचाना है

चंदौली। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में जय भारत संकल्प सत्याग्रह किया गया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में आवाज उठाई और कहा कि केंद्र सरकार अडानी को बचाने के लिए राहुल गांधी को निशाना बना रही है।

 

वक्ताओं ने कहा कि एक शहीद के बेटे पर बार बार ये हमला क्यों? जिस इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान दे दी, उसके पोते पर इतने वार क्यों? क्योंकि उन्होंने आपके भ्रष्टाचार और मिलीभगत पर आवाज उठा दी। क्योंकि उन्होंने पूछ दिया कि गौतम अडानी को 20,000 करोड़ रुपये कहा से मिले। ये पूछ लिया कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश के 14,000 करोड़ लेकर कैसे भाग गए।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा विपक्ष के नेता का क्या काम है? जनता की आवाज उठाना। जनता की आवाज महात्मा गांधी, पं नेहरू, सुभाष बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद ने उठाई। अंग्रेज उन्हें इसकी सजा देते थे। आज वही काम मोदी जी कर रहे हैं। जनता की आवाज उठाने पर, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी को सजा दे रहे हैं।संसद में राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। पीएम मोदी अब बौखलाकर बदला ले रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव वरिष्ठ नेता डॉ राजेश कुमार चौधरी, रामजी गुप्ता आनंद शुक्ला, मधु राय, रजनीकांत पांडे, सतीश बिंद, तरुण पांडे, गंगा प्रसाद, प्रदीप पांडे साजू, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, शिवेंद्र मिश्रा, इंद्रजीत मिश्रा, सत्येंद्र उपाध्याय, विवेक सिंह, रामजी कोल, कमलेश संत, श्रीकांत पाठक, सिराजुद्दीन भुट्टो, दीनदयाल विश्वकर्मा, राज किशोर, सिंह दिलीप यादव उपस्थित रहे।

Back to top button