fbpx
क्राइमराज्य/जिलावाराणसी

बनारस में देर रात दो मजदूरों को मारी गोली

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र की रघुवर नगर कालोनी गुरुवार की देर रात तकरीबन साढ़े दस बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। धागा व्यवसायी के मकान में काम कर रहे दो मजदूरों को बदमाशों ने गोली मार दी। आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तबतक बदमाश फरार हो चुके थे। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पूर्व में काम करने वाले एक व्यक्ति को कुछ दिन पूर्व व्यवसायी ने काम से हटा दिया। उसी ने घटना को अंजाम दिया होगा।
धागा व्यवसायी पवन अग्रवाल के मकान में आजमगढ़ के बेलहरा गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक राजभर और 32 वर्षीय शुभम राजभर प्लास्टर आफ पेरिस का काम कर रहे थे। मजदूरों के अनुसार देर रात दो लोग बाइक से आए और उन्हें काम करने से मना किया दोनों कुछ समझ पाते तभी एक बदमाश गोली चलाने लगा एक गोली शुभम के घुटने में लगी तो दूसरी दीपक के सिर को छीलते हुए निकल गई। दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार व्यवसायी के यहां एक युवक वेल्डिंग का काम कर रहा था। बुधवार को व्यवसायी के पुत्र से उसकी कहासुनी हो गई तो उसे हटा दिया। बहरहाल सारनाथ निवासी विजय यादव के खिलाफ सिगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Back to top button