fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व विधायक ने जुटाई भीड़, दिखाई ताकत, वरिष्ठ नेता एक मंच पर

चंदौली। सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को कमालपुर स्थित लान में संपन्न हुआ। जिले के वरिष्ठ नेता एक मंच पर इकट्ठा हुए। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने आयोजन में भीड़ जुटाकर अपनी ताकत और तैयारियों की बानगी प्रस्तुत की। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सरकार बनाने वाला सिपाही करार दिया। कहा कि यही असली नायक व नेता हैं जो सरकारें बनाने व अराजक तत्वों को सत्ता से हटाने का काम करते हैं। आज सभी समाजवादी साथी एकमंच हैं ताकि विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने व उसे जीतने की मंत्रणा आपसी बातचीत में तय की जा रही है।
मनोज सिंह डब्लू ने कहा भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में केवल झूठ बोलने का काम किया है। पूर्ववती सपा सरकार के कार्यों का फीता काटकर भाजपा के मुख्यमंत्री, नेता व विधायकों ने वाहवाही लुटी है। इनसे न तो कानून व्यवस्था संभल पा रही है और ना ही विकास के मसले पर ही खरा उतर पाएं है। ऐसे लोगों को सत्ता से हटाने का वक्त आ गया है।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 में वादा किया था कि विदेशों से काला धन वापस लाया जाएगा, जिससे देश व देशवासियों का कल्याण होगा। 100 दिन के अंदर महंगाई को कम करने का वादा था, लेकिन आज महंगाई ने आम आदमी व किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।

सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। जो किसान सुबह उठकर अपने खेतों को सींचने व उसे हरा-भरा बनाने का काम करता आया है उसे कम्प्यूटर का ज्ञान कहां। ऐसे में आनलाइन टोकन प्रणाली किसानों की धान खरीद में सबसे बड़ी बाधक है। इस सरकार की गलत नीतियों से गरीब, निराश्रित, महिलाएं, नौजवान, किसान व व्यापारी सभी परेशान हैं। आज हालात ऐसे हैं कि ये सभी मिलकर सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं। एक बार फिर विधानसभा चुनाव-2022 में क्रांति की लहर दौड़ेगी और सत्ता परिवर्तन के बाद सपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने लाल टोपी पर कटाक्ष करने पर चुटकी ली। कहा कि लाल रंग से वही भड़कने हैं जिनकी प्रवृत्ति व सोच दोनों सांड जैसी हो। देखा जाए तो आम लोगों के लिए लाल रंग शगुन, संघर्ष का प्रतीक माना गया है।

इस अवसर पर रामजनम यादव, अतीफ खान, रमेश यादव, संतोष उपाध्याय, अंजनी सिंह, हाजी इखलाक, नईमूल हक़ खान, जिज्ञाषा यादव, योगेंद्र यादव चकरु, अनिता राजभर, दया यादव, जानकी यादव, रामधनी यादव, सुरेश यादव, जगमेंद्र यादव उपस्थित रहे। अध्य्क्षता रामजनम यादव व संचालन नंदकुमार राय ने किया।

Back to top button