fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः विख्यात कवि व साहित्यकार का हुआ निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

तरुण भार्गव

चंदौली। जिले के लिए गुरुवार को दुःखद खबर आई। चकिया विकास खंड के ग्राम सभा दिरेहूं निवासी प्रख्यात साहित्यकार व कवि राम किशोर शर्मा “बेहद” का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जिससे परिजनों सहित साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
रामकिशोर शर्मा “बेहद” जी साहित्य जगत में अपनी कविताओं व लेख के माध्यम से अमिट छाप छोड़ गए। निधन का समाचार मिलते ही कवियों साहित्यकारों व आम जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से उम्र जनित रोगों से ग्रसित बेहद जी ने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले पहुंचते रहे। बेहद जी ने कई पुस्तकों की रचना की। उनके निधन को विद्वानों साहित्यकारों व कवियों सहित आम जनमानस ने इसे साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।

Back to top button