
चंदौली। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की ओर से सोमवार को सकलडीहा में सखी सहेली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने वाराणसी मंडल की महिला पदाधिकारियों का गठन करने के साथ शपथ दिलाई।
सुषमा गुप्ता ने कहा महिलाओं को सम्मान और अधिकार मिलने पर ही समाज सशक्त होगा। इसलिए महिलाओं को भी सामाजिक भागीदारी में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर के सिंह देववंशी के निर्देश पर सखी सहेली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंत में संगठन की मजबूती के लिये महिला संगठन का गठन किया गया। जिसमें निहारिका देववंशी अध्यक्ष, नम्रता देववंशी उपाध्यक्ष, अन्नू सिंह देववंशी सचिव, पूनम देववंशी सहायक सचिव, रेखा देववंशी संरक्षक, प्रियंका देववंशी शिक्षा मंत्री, किरन देववंशी संस्कृति मंत्री व खुशबू, पायल, वंदना पटवा को पदाधिकारी नामित किया गया। महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा द्वारा शपथ दिलाई गई। इस मौके पर संरक्षक सुरेश लाल, ओमप्रकाश देववंशी, प्रमोद देववंशी, आंनदी लाल, डीएन सिंह, प्रदुम्न, विक्रम, विरेन्द्र, पुरूषोत्तम, आशुतोष आर्य, नयन, विजय माल्या, विशाल, सन्नी आदि मौजूद रहे।