
आज 02 अगस्त मंगलवार का दिन है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य रामचरण शास्त्री से कि क्या कहते हैं आपके सितारे।
मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)
आज के दिन इच्छाओं की पूर्ति होगी। कानूनी कार्य में कामयाबी मिलने से प्रसन्नता होगी। संपत्ति संबंधित विवाद सुलझेगा। शाम के वक्त घर में किसी का आगमन हो सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को गति देने का अनुकूल समय है। विद्यार्थियों को सीनियर्स के सहयोग की जरूरत महसूस होगी।
वृष (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। शान-ओ-शौकत की कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी काम की बदौलत उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी। नया पद मिलने की संभावना है। शत्रु आपकी प्रशंसा करेंगे,जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। समाज में मान-सम्मान और बढ़ेगा।
मिथुन (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)
राजनीतिक गतिविधियों में चल रही कडवाहट समाप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन लाभदायक होगा। यात्रा पर जाने से पहले सावधान रहना होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
कर्क (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। हर कार्य में रुचि बनी रहेगी। आपको मानसिक शांति मिलेगी व अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ की उम्मीद है।
सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)
दिन सामान्य रहेगा। आलस्य के कारण कई कार्य छूट जाएंगे। इससे चिंता होगी। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे कार्यों में आप सजगता बरतते हुए आगे बढे़, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। पदोन्नति के लिए प्रयास करेंगे। किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
कन्या (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो)
जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। कोई पुरस्कार मिल सकता है। संतान के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। भाई बहन आपके प्रत्येक कार्य में सहयोग देंगे,जिससे आपसी प्रेम और बढ़ेगा।
तुला (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कहीं डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं व उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे। किसी मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार संबंधी यात्रा पर जाना होगा। भरपूर सुख मिलता दिख रहा है,लेकिन परिवार की कलह आपका सिरदर्द बन सकती है,इसलिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यू)
परोपकार के कार्य में रुचि दिखेगी। दूसरों की सेवा से आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन समाप्त करके संतान के करियर में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करनी होगी। सीनियर आपकी बातों से संतुष्ट होंगे और आपकी प्रशंसा करते हुए नजर आएंगे।
धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे)
वातावरण सुखमय रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर आपको मधुर व्यवहार व धैर्य बनाए रखना बेहतर होगा। कुछ जरूरतें पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। माता की ओर से सौंपा गया कार्य समय रहते पूरा करना होगा। आपको महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।
मकर (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि)
आज के दिन परेशानी हो सकती है। चिंता की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है,लेकिन आपकी व्यवसाय में कोई नई डील अचानक से फाइनल होकर मन मुताबिक लाभ दे सकती हैं। छोटे व्यापारी किसी को अपने व्यवसाय में शामिल कर सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय गाड़ी बहुत ही सावधानी से चलानी होगी,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।
कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके मन को संतोष रहेगा,लेकिन जीवनसाथी से आपकी किसी बात पर बहस हो सकती है। आपको किसी महान व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चली आ रही थी,तो वह भी समाप्त होंगी।
मीन (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि)
करियर के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की से खुशी होगी। संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को कराने पर भी सोच विचार कर सकते हैं,जो युवा अभी तक कुंवारे हैं उनकी शादी की बात चल सकती है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने परिजनों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे।