
चंदौली। सकलडीहा विधानसभा को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां अभी तक कभी कमल नहीं खिला। हालांकि इसी विधानसभा के सेक्टर पांच में मतदाताओं ने साइकिल की बजाए कमल पर भरोसा जताया। इसकी वजह से विधानसभा चुनाव में भाजपा सपा से आगे रही। यहां भाजपा को 8335 वोट मिले। वहीं सपा को 7576 तो बसपा को मात्र 4463 वोटों से संतोष करना पड़ा।
पंचदेउरा में बूथ संख्या 389 पर भाजपा को 278, सपा 124 व बसपा को 268 वोट मिले। इसी तरह बूथ संख्या 387 पर भाजपा को 324, सपा 168 व बसपा को 42, बूथ संख्या 385, 384 व 383 फेसुड़ा में भाजपा को क्रमशः 226, 276, 131 तो सपा को 158, 142 वन 124 वोट मिले। बसपा को 36, 58, 259 मत मिले। महेसुआ में पांच बूथों पर 1022 वोट मिले। धनउर में दो बूथों पर भाजपा को क्रमशः 336, 274, सपा को 180, 115 व बसपा को 183 व 152 वोट मिले। जमुनीपुर बूथ संख्या 366 पर भाजपा को 401 तो सपा को 194 और बसपा को 68 वोट मिले। नरैना में बूथ संख्या 322, 321 व 320 पर भाजपा को क्रमशः 179, 168 व 191, सपा को 138, 108 व 313 तो बसपा को 94, 50 व 95 वोट मिले। बहरवानी में भाजपा को 400, सपा को 321 वोट मिले। इसी तरह पौरा, पीथापुर, बिसुंधरी और मधुबन बूथों पर भी भाजपा को बढ़त मिली। पराग दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड के डायरेक्टर व भाजपा कार्यकर्ता अनूप पाठक ने बताया कि सेक्टर पांच की जनता से भाजपा पर भरोसा जताया। लोगों ने विकास व सुशासन के नाम पर वोट दिया। सकलडीहा में भी कमल जरूर खिलेगा।