
चंदौली। बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्णा नंद पांडेय फौजी ने शनिवार को सकलडीहा विधान सभा में तिरंगा यात्रा निकाली। चुनाव से ठीक पहले किए गए इस शक्ति प्रदर्शन में हजारों लोग उमड़ पड़े। वाहनों का काफिला देख विरोधी भी दंग रह गए। मुख्यालय स्थित मैक्सवेल पैरामेडिकल कालेज से यात्रा का शुभारंभ हुआ।
कृष्णानंद पांडेय सकलडीहा विधान सभा से बीजेपी से टिकट के तगड़े दावेदार हैं। तिरंगा यात्रा में भारी भीड़ जुटाकर उन्होंने अपनी लोकप्रियंता और ताकत का एहसास भी करा दिया। मुख्यालय से निकली यात्रा, बिछियां, बर्थरा, पिपरी, बरठी होते हुए सकलडीहा बाजार पहुंची। यहां कृष्णानंद पांडेय ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा चहनियां होते हुए रामगढ़ कीनाराम स्थल पहुंची, जहां बीजेपी नेता ने कार्यकर्ताओं के साथ अघोराचार्य का दर्शन किया। जगह-जगह इस यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।