fbpx
GK अपडेटचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः भीषण गर्मी झेलने को रहिए तैयार, पारा 41 डिग्री के पार, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट

चंदौली। अप्रैल की दस्तक के साथ ही पारा ने छलांग लगाई। जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया। हवा की रफ्तार 24 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा आंकी गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक इस बार प्रचंड गर्मी के आसार अभी से दिखाई देने लगे हैं। तेज धूप और लू के थपेड़े झुलसाएंगे। ऐसे में आमजन के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा बढ़ गया है।

इस बार मार्च में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दूसरे पखवारे में पारा लगातार चढ़ता गया। 31 मार्च को अधिकतम तापमान सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे लोगों को दिन तो दिन रात में भी गर्मी सताने लगी। अप्रैल के पहले दिन तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के प्रचंड रूप के आगे सभी बेहाल हैं। दिन में तीखी धूप लोगों को झुलसा रही है। वहीं गर्म हवा के थपेड़ों से भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में लू चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इसके बाद पारा लगातार ऊपर जाएगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

अप्रैल में बारिश के आसार नहीं राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी ने बताया कि अप्रैल में बारिश के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। तापमान 41 डिग्री के आंकड़े को पार कर चुका है। जिले में लू की स्थिति बनी हुई है। तेज हवा लोगों को झुलसाएगी। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। अगले 48 घंटे में तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद पारा तेजी से बढ़ेगा।

Back to top button