fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

वाकई! किसान आंदोलन की आवाज बनी बलिराम की बैलगाड़ी

चंदौली। न शोर न शराबा। लेकिन किसान आंदोलन में सपा की आवाज को लोगों तक मजबूती के साथ पहुंचा रहे हैं पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता बलिराम यादव। सैयदराजा विधानसभा में बलिराम कमर कसकर आंदोलन की अलख जगाए हुए हैं। गांव-गांव जाकर किसानों से समर्थन मांग रहे हैं और किसान बिल की दुश्वारियों को बता रहे हैं। उनके विरोध का अनोखा तरीका भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल पूर्व जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं की टोली के साथ लग्जरी गाड़ियों की बजाए बैलगाड़ी से गांवों का भ्रमण कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष रहते हुए सपा शासनकाल में जनता की तकलीफों में सहभागी बने और अब जबकि किसान बिल के खिलाफ समाजवादी पार्टी आंदोलन का बिगुल फूंक चुकी है तो पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। बैलगाड़ी से ही कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में जाकर किसानों के बीच पार्टी की बात रख रहे हैं। उन्हें किसानों का भारी समर्थन भी प्राप्त हो रहा है। सोमवार को भी विधानसभा के पई और बहोरा आदि गांवों में जाकर किसानों से मिले और भरोसा दिलाया कि सपा के रहते उनका कोई अहित नहीं कर सकता है। बलिराम यादव कहते हैं कि पार्टी मुखिया का संदेश किसानों तक पहुंचाने के लिए जो भी बन पड़े कर रहा हूं। किसान बिल केंद्र सरकार का काला कानून है। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है।

Leave a Reply

Back to top button