fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli: बीजेपी की महिला जिला उपाध्यक्ष ने अलीनगर एसओ पर लगाए गंभीर आरोप, फजीहत होने पर पोस्ट हटाया

चंदौली। बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सलोनी सिंह ने अलीनगर एसओ पर गो तस्करी में लिप्त रहने संबंधी गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला। हालांकि बे सिर पैर के आरोपों पर महिला नेता की किरकिरी शुरू हो गई। पार्टी की ओर से भी दबाव बढ़ा तो उन्होंने तत्काल पोस्ट डिलीट कर चुप्पी साध ली है। हालांकि एसपी आदित्य लांग्हे ने सीओ को मामले का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि अलीनगर एसओ विनोद मिश्रा गो-तस्करी करते हैं। आरोप लगाया कि जब इसके बारे में विनोद मिश्रा से पूछा, तो भड़क गए। थानेदार पर अश्लील भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की। थाने से हटाने की बात कही। हालांकि पोस्ट करने के बाद महिला नेता खुद सवालों के घेरे में आ गईं। प्रश्न उठा की वह थाने में क्या करने गईं थीं। थाना प्रभारी का पक्ष भी मजबूत था। महिला नेता के थाने में जाने को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगीं। अपनी फजीहत होती देख सलोनी सिंह ने तत्काल पोस्ट को अपने फेसबुक पेज से हटा दिया। अब वह इस बारे में कुछ भी बताने से कतरा रही हैं।

Back to top button