
चंदौली। प्रमोशन पाकर मुख्य आरक्षी से दारोगा बने पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार सजा। इससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिलीं। 50 मुख्य आरक्षियों को दारोगा बनाया गया है। थानों के इंस्पेक्टर ने नवनियुक्त दारोगाओं को स्टार लगाया। आरक्षियों ने कोरोना काल में बेहतर काम किया। वहीं कानून व्यवस्था, चुनाव आदि में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इसकी बदौलत शासन स्तर से उन्हें प्रोन्नत किया गया है।
जिले के विभिन्न थानों में तैनात रहे मुख्य आरक्षी रमेश सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, अशोक कुमार राय, महेंद्र प्रताप, जटाशंकर तिवारी, उमाशंकर यादव, शिवकुमार राम, चंद्रशेखर चौहान, अशोक सिंह, रामआश्रय, सूर्यनाथ सिंह, हरेंद्र राम, रामप्रसाद यादव, राजनारायण यादव, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, राम दर्शन प्रसाद, सैयद अशफाक हुसैन, दीनानाथ सिंह, देव कुमार चौबे सुनील कुमार मिश्र, ओमप्रकाश सिंह, सेगमलाल द्विवेदी, ओम प्रकाश सिंह, राजबहादुर, राजेन्द्र प्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, फूलचंद्र, राजेश कुमार, दीनानाथ राम, दुर्गेश कुमार, समरजीत यादव, शिवजी यादव, अनिल कुमार सिंह, रणजीत सिंह, शेषनाथ सिंह, अंदर कुमार राय, ज़िलेदार, सुरेंद्र नाथ उपाध्याय, अशोक कुमार, जैनुद्दीन खान, रामबिहारी, केदार राम, राजेश कुमार राय, ब्रजेश कुमार सिंह, संजय कुमार गिरी, अजय कुमार राय, शिवबदन यादव, धर्मदेव तिवारी, राजदेव राम, मोती लाल, विजय बहादुर, महेंद्र कुमार, खेदू राम को मुख्य आरक्षी से दारोगा बनाया गया है।