
चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री व जय-जवान जय-किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भाजपाजनों ने श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पं० दीनदयाल उपाध्याय नगर के धर्मशाला स्थित महात्मा गांधी कांप्लेक्स में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। वहीं नगर के जीटीआर ब्रिज के पास शास्त्री पार्क में शास्त्री जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद नगर के परमार कटरा स्थित पं० दीनदयाल उपाध्याय पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी के अमूल्य सपने को साकार करने को लोगों को जागरूक किया गया। कहा गांधी जी कहते थे कि हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर चेयरमैन संतोष खरवार, राणा प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता गुड्डू, नगर महामंत्री कुंदन सिंह, नगर उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, विश्वनाथ चाौहान, किरण शर्मा, गीता रानी गुप्ता, रीना तिवारी, भानु तिवारी, महेंद्र पटेल, चंद्रकांत तिवारी, विशाल तिवारी, विकास सिंह, राजेश चाौहान, राहुल वर्मा आदि रहे।
सकलडीहा में कार्यकर्ताओं ने लगाई झाड़ू
सकलडीहा में भी जयंती अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता की अलख जगाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, मुगलसराय रेल मंडल से मनोनीत सलाहकार सत्य प्रकाश गुप्ता, सतीश तिवारी, पूनम चाौहान, अजय गुप्ता, अरुण स्वामी, अखिलेश सिंह, गुंजन, प्रदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
