
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार रात वाराणसी सहित प्रथम चरण की नगर निकाय चुनाव वाली सीटों पर मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने वाराणसी से काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है।
अशोक तिवारी सिगरा क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले हैं। अशोक सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। अशोक तिवारी ने कहा कि भाजपा के साथ वर्षों से जुड़ा हूं। उसकी जो रीति और नीति रही है उसे सशक्त और मजबूत करते हुए आगे ले जाने का प्रयास करूंगा। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।