
वाराणसी। एमएलसी चुनाव में वाराणसी खंड शिक्षक की सीट गंवा चुकी भाजपा को दोहरा झटका लगा है। स्नातक कोटे की सीट भी सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा के पक्ष में जा चुकी हैै। पहड़िया मंडी में जारी मतगणना में 21वें राउंड की गणना के बाद सपा के आशुतोष सिन्हा 25351 वोट पाकर पहले और भाजपा के केदार सिंह 22685 मत दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। आशुतोष सिन्हा तकरीबन चुनाव जीत चुके हैं लेकिन औपचारिक घोषणा में लगभग दो से तीन घंटे का समय लग सकता है।
खंड स्नातक की सीट पर सपा उम्मीदवार पहले चक्र से ही बढ़त बनाए हुए हैं। छह राउंड तक प्रथम वरीयता मतों की गिनती हुई। हार जीत का फैसला नहीं होने से द्वितीय वरीयता मतों की गिनती का निर्णय लिया गया। हालांकि भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह कभी भी सपा प्रत्याशी को कड़ी चुनौती देते नजर नहीं आए। सपा समर्थित लालबिहारी यादव पहले ही शिक्षक पद पर कब्जा जमा चुके हैं। दो दिन में मिली दो जीत से सपाइयों का उत्साह आसमान पर है।