
वाराणसी। शहर के यातायात व्यवस्था में सुधार और ऑटो व ई रिक्शा चालकों की मनमानी पर रोक के उद्देश्य से अब वाराणसी की सड़कों को चार जोन, वन-वने और नो व्हिकल जोन में बांटने का फैसला लिया गया है। हर जोन में ऑटो व ई रिक्शा के लिए अलग रंग तय किया गया है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम के अनुसार, यह आदेश 1 जनवरी से लागू होगा।
जोन-1 आरेंज
रामनगर, सामनेघाट, नगवा, मालवीय चौराहा, नरिया, दुर्गाकुंड, चेतमणि, रेवड़ी तालाब, भेलूपुर, मंडुआडीह, लहरतारा, मुड़ैला तिराहा शामिल हैं। इस जोन के रंग का निर्धारण नारंगी (आरेंज) किया गया है।
कैंट से इंग्लिशिया लाइन से साजन तिराहा, सिगरा चौराहा से रथयात्रा चौराहा, गुरुबाग, कमच्छा से भेलूपुर से विजया से ब्राडवे होटल से पद्म श्री चौराहा से रविदास गेट से वी टू कट
कैंट से लहरतारा चौराहा से मंडुआडीह चौराहा से भिखारीपुर तिराहा से सुंदरपुर चौराहा से नरिया तिराहा से करौंदी तक
ई रिक्शा
रेवड़ी तालाब से भेलूपुर से विजया से ब्राडवे होटल तक
सामनेघाट पुल पश्चिम से सामनेघाट पुल पूर्वी से किला तिराहा से रामनगर चौराहा होकर लंका मैदान तक
भिखारीपुर से अमरा अखरी तक नरिया से चितईपुर होकर डाफी टोल तक
रथयात्रा से महमूरगंज चौकी होकर मंडुआडीह स्टेशन (फ्लाईओवर के नीचे ई-रिक्शा)
चेतमणि से जल संस्थान होकर खोजवा तिराहा तक
गांधीनगर कालोनी तिराहा से संकटमोचन मंदिर तिराहा होकर रविदास चौराहा तक (ई-रिक्शा)।
जोन 2 ग्रीन
कैंट रेलव स्टेशन के सामने से इंगलिशिया लाइन, मलदहिया चौराहा, लहुराबीर चौराहा, मैदागिन तिराहा, दारानागर, चौकाघाट पानी टंकी, अंधरापुल कैंट तक
तेलियाबाग, लहुराबीर चौराहा, चेतगंज से बिनेया, टाउनहॉल पार्किंग तक
कैंट स्टेशन और रोडवेज से चौकाघाट चौराहा, लकड़ीमंडी तिराहा, गोलगड्डा चौराहा, कज्जाकपुरा तिराहा से भदऊचुंगी, राजघाट से पड़ाव तक
ई रिक्शा
विशेश्वरगंज से गोलगड्डा, वाराणसी सिटी स्टेशन तक
विशेश्वरगंज से मछोदरी, राजघाट, प्रहलादघाट तक
तेलियाबाग से जगतगंज तिराहा, राम कटोरा रोड, कबीरमठ तिराहा तक
चेतगंज थाने के सामने से पिशाच मोचन से सिगरा कॉलोनी होकर फातमान रोड तक
लक्सा थाने से औरंगाबाध सोनिया चौकी, सिगरा थाना से पिशाच मोचन तक
जोन 3 धानी रंग
शिवपुर से सेंट्रल जेल, सनबीम वरुणा, जेपी मेहता, अंबेडकर चौराहा, नदेसर, अंधरापुल, कैंट तक
जेपी मेहता, दैत्रावीर चौराहा से भोजूबीर चौराहा से गिलट बाजार चौकी से शिवपुर से तरना भेल तक
कैंट से अंधरापुल चौराहा से चौकाघाट चौराहा से ताड़ी खाना तिराहा से पुलिस लाइन चौराहा से पांडेयपुर चौराहा से सारनाथ तक
ई रिक्शा
कैंट स्टेशन प्लैटफॉर्म नंबर 9 की तरफ से मिंट हाउस, आशियाना चौराहा से अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तक
पांडेयपुर से आजमगढ़ अंडरपास तक
पुराना आरटीओ कार्यालय से हवेलिया तिराहा होकर रिंग रोड तक
जोन 4
आउटर परमिट से रिलेटेड सभी मार्गों पर चलवे वाले ऑटो रिक्शा शामिल हैं। सिटी परमिट को छोड़कर सभी तरह के वाहन चलेंगे।
ने व्हेकिल जोन
मैदागिन से गोदैलिया, रामापुरा चौराहा तक (केवल दो पहिया वाहन अनुमान्य)
अस्सी तिराहा से असि घाट तक (केवल दो पहिया वाहन अनुमान्य)
असि रोड तिराहा से रविदास घाट तक (केवल दो पहिया वाहन अनुमान्य)