fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पीडीडीयू नगर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने पर हुई चर्चा

चंदौली। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आयोजन पीडीडीयू नगर के जीटी रोड स्थित एक होटल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसमें महिलाओं की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों व आत्मनिर्भरता को लेकर चर्चा की गई। वहीं स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।

 

मुख्य अतिथि संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी महिलाएं गृह कार्य के साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में बहुत आगे हैं। हमारी संस्था रक्तदान, देहदान, नेत्रदान सहित अनेक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। कहा कि महिलाएं अभी भी पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं हो पाई हैं। महिलाओं में जागरूकता की कमी है। इसके लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। कहा कि हम सभी को मिलकर समाज को बदलना है। महिलाएं नारी शक्ति का रूप हैं। उनका यह गुण है कि वह मायका और ससुराल दोनों पक्षों को संभालती हैं। इसके साथ ही हम सभी को समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष संगीता खंडेलवाल ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। कहा कि महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारी भी निभानी होती है। परिवाररूपी संस्था में रहते हुए हम सभी को आगे बढ़ना होगा। संस्था की संरक्षिका साधना अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य एक दूसरे से मिलना है। कहा कि यह संगठन की शक्ति है कि देश के विभिन्न राज्यों से महिलाएं यहां पहुंची हैं। इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके पर मुंबई से पहुंची डॉ. ग्रेस अग्रवाल ने महिलाओं के स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। इस अवसर पर पूनम गाड़िया, शिल्पी खंडेलवाल, अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल, सुनिता भारुका, अंशु अग्रवाल, रंजिता अग्रवाल, नीतू महलका, कविता, लता, सचिव कविता अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शशि अग्रवाल  आदि मौजूद रहीं।

Back to top button