fbpx
वाराणसी

Big News : आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से उसे 12वें दिन पकड़ा है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। आरोपी समर सिंह के साथ उसका भाई संजय सिंह भी खुदकुशी के मामले में आरोपी है। समर सिंह के खिलाफ पुलिस की तरफ से लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। आरोपी सिंगर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ NBW जारी हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार सर्विलांस टीम वाराणसी और सारनाथ पुलिस टीम ने समर सिंह को गाजियाबाद के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा है।

26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे मृत पड़ी मिली थीं। उनकी मां मधु दुबे की तहरीर पर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

आकांक्षा दुबे की मौत का कारण अब तक स्पष्ट हो नहीं सका। वायरल हुए वीडियो में मौत से कुछ घंटे पहले आकांक्षा पूरी तरह से नॉर्मल और खुश नजर आ रही हैं। इसके कुछ देर बाद सुसाइड से पहले वह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लाइव थीं। इसमें वह रोती नजर आईं। लेकिन, मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Back to top button