
रंधा सिंह
चंदौली। राजस्थान के झुंझुन से 12 ज्योर्तिलिंगों का दर्शन करने पैदल ही निकले सुभाष नायक दो हजार किमी का सफर तय कर पीडीडीयू नगर पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सुभाष ने श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद जिले की सीमा में प्रवेश किया।
झुंझुन के सुभाष नायक ने बताया सभी 12 ज्योर्तिलिंग का दर्शन करने के लिए उन्हें 8728 किमी का सफर तय करना होगा। अभी तक दो हजार किमी पैदल चल चुके हैं। अपने अभियान के तहत उत्तराखंड के बद्रीनाथ और काशी विश्वनाथ का दर्शन कर चुके हैं। बताया कि रविवार को चंदौली में रुकेंगे। इसके बाद झारखंड के बैजनाथ धाम उनका अगला पड़ाव होगा। यहां दर्शन के बाद आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन मंदिर जाएंगे। शोभनाथ मंदिर सुभाष नायक का आखिरी पड़ाव होगा। बताया उन्हें हर पड़ाव पर लोगों का अपार स्नेह मिल रहा है। स्वागत करने वालों में प्रभुनाथ जायसवाल, संतोष उपाध्याय, भुनेश्वर चौहान, सुधीर चौहान, गोविन्दा चौहान, रोहित जी, रामाधार, संतोष, अमित सिंह ऋषि, मलय जी, श्रवन कनोजिया, रमेश चौहान शामिल रहे।