
चंदौली। इन दिनों मुगलसराय विधान सभा के जफरपुरवां गांव के ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ी हुई है। डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर योजना के तहत बिछने वाली तीसरी लाइन का नक्शा कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि आधा गांव उसकी जद में आ रहा है। यानी लाइन बिछी तो 150 से अधिक घर टूट जाएंगे। इसे लेकर ग्रामीण खासे चिंतित हैं। हालांकि यह मामला जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय तक पहुंच चुका है। उनकी पहल पर शनिवार को बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह गांव पहुंचे। ग्रामीणों की समस्या सुनी। भरोसा दिलाया कि रेल के अधिकारियों से वार्ता कर तीसरी लाइन का नक्शा इस प्रकार तैयार करावाया जाएगा ताकि गांव पर जरा भी आंच न आने पाए। उन्होंने पूरे मामले को केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर योजना के तहत बिछने जा रही तीसरी लाइन जफरपुरवा गांव का नक्श ही बिगाड़ देगी। आधार गांव उजड़ जाएगा। गरीब बेघर हो जाएंगे। तीसरी लाइन लोको कालोनी से व्यासनगर तक बिछाई जा रही है। इसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं। गांव के लोग का कहना है कि जीटीआर ब्रिज से ही पुल के जरिए लाइन बिछाई जाए तो गांव को नुकसान नहीं होगा। ग्रामीणों ने इसका नक्शा भी तैयार कर रखा है। बहरहाल जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की पहल पर बीजेपी नेता राणा प्रताप सिंह गांव पहुंचे। तकरीबन चार घंटे गांव में रहे। ग्रामीणों की पूरी बात चुकी और भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों का जरा भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि केंद्रीय मंत्री इस समस्या को लेकर काफी गंभीर हैं। संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनके वार्ता भी कर चुके हैं। कहा कि प्रयास होगा कि केंद्रीय मंत्री का गांव में दौरा कराया जाए ताकि वह खुद ग्रामीणों से रूबरू हो सकें। उन्होंने गांव में अधिकारियों की चौपाल लगवाने की भी बात कही। ग्राम प्रधान रामविलास पासवान ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के दौरे से ग्रामीणों को संजीवनी मिली है।