fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः नोंकझोक के बीच सदर ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान शुरू

चंदौली। चंदौली के सदर विकास खंड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए भाजपा और सपा उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है। ऊंट किस करवट बैठेगा कुछ भी कहा नहीं जा सकता। बहरहाल शनिवार को गहमागहमी के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। 98 के सापेक्ष 44 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने मताधिकारी का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान शुरू होने के तुरंत बाद सपाइयों की पुलिस से नोंकझोक भी हुई। सपाइयों का आरोप है कि मतदान शुरू होने के बाद सपा प्रत्याशी को भीतर नहीं जाने दिया गया। सत्ता पक्ष के दबाव में बेवजह आधे घंटे तक बाहर रोका गया। हालांकि थोड़ी ही देर में मामला शांत हो गया।

सदर ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा से संजय सिंह और सपा से छाया देवी मैदान में हैं। जिले के सभी नौ ब्लाकों में सदर ब्लाक ही ऐसा है जहां प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। प्रमुख की सीट किसके खाते में जाएगी यह परिणाम से पहले कोई नहीं बता सकता है। यही वजह है कि मुख्यालय पर गहमा-गहमी देखने को मिल रही है। भाजपा और सपा के नेता व कार्यकर्ता डटे हुए हैं। 12 बजे तक 44 क्षेत्र पंचायत सदस्य वोट डाल चुके थे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Back to top button