fbpx
चंदौलीपंचायत चुनावराज्य/जिला

जिला पंचायत अध्यक्ष पद का मतदान शुरू, भाजपा प्रत्याशी को इतने मत मिलने का अनुमान

चंदौली। चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हो गया हैं। कलेक्ट्रेट में बना मतगणना केंद्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पूरी चुनाव प्रक्रिया सीटी टीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई जा रही है। भाजपा और सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के आस-पास जुटने लगे हैं। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए भले ही सपा और भाजपा के बीच मुकाबला है। लेकिन परिणाम काफी हद तक साफ है। भाजपा उम्मीदवार की इकतरफा जीत का दावा किया जा रहा है। दीनानाथ शर्मा को 25 से 28 वोट मिलने का अनुमान हैै।


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट पर काफी गहमा-गहमी है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले से पुलिस और प्रशासनिक महकमे के आलाधिकारी मौजूद हैं। दोनों उम्मीदवारों के एक-एक जिला पंचायत सदस्य एजेंट के रूप में नामांकन स्थल पर मौजूद हैं जबकि किसी भी जिला पंचायत सदस्य ने मतदान नहीं किया है। चुनाव को लेकर भाजपा खेमा काफी उत्साहित नजर आ रहा है। भाजपाइयों को जीत की सुगंध काफी हद तक मिलने लगी है। संभावना जताई जा रही है कि भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा को 25 से 28 सदस्यों का समर्थन मिलेगा।

Leave a Reply

Back to top button