fbpx
अजब-गजब / वायरल वीडियोचंदौलीराज्य/जिला

तमंचे से ठांय…ठांय करने वाला युवक चंदौली पुलिस की पकड़ से दूर

चंदौली। तमंचे पर डिस्को करिए या ठांय…ठांय सकलडीहा पुलिस को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। यही वजह है कि सकलडीहा सर्किल क्षेत्र अपराध जोन बनता जा रहा है। सोमवार को वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसमें क्षेत्र के फुल्ली गांव का युवक असलहे से तालाब में फायरिंग करता नजर आ रहा है। मनबढ़ युवक ने इसकी वीडिया भी फेसबुक पर अपलोड कर दी। लेकिन पुलिस यकबुछ जानते हुए भी अंजान बनी हुई है। जबकि सेवानिवृत्त आईजी अमिताभ ठाकुर इस प्रकरण को ट्वीट पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं।


सकलडीहा थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव निवासी युवक योगेंद्र प्रतााप सिंह ने अपने फेसबुक पर 11 सेकेंड का वीडिया अपलोड किया। जिसमें वह असलहे से तालाब में फायरिंग करता नजर आ रहा है। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लेकिन गोली की आवाज पुलिस के कानों तक नहीं पहुंची। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर इसे घटना को ट्वीट भी कर चुके हैं। एडीजी के कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। लेकिन सकलडीहा पुलिस अभी भी युवक तक नहीें पहुंच सकी है। जबकि जिले में ऐसे ही मनबढ़ युवकों की वजह से कानून व्यवस्था बिगड़ी है। देखना बस यह है कि पुलिस कब जागती है।

Leave a Reply

Back to top button