
चंदौली। प्रकृति कब चमत्कार कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता। रविवार को चंदौली जिले के नियामताबाद के बरहुली गांव में एक गाय ने दो मुंह वाले बछड़े को जन्म दिया तो देखने वालों को मुंह खुला का खुला रह गया। अच्छी खबर यह कि फिलहाल गाय और बछड़ा दोनों स्वस्थ हैं। यह बात गांव सहित क्षेत्र में जंगली की आग की तरह फैल गई। जिसने सुना यह दृश्य देखने को दौड़ पड़ा।
बरहुली गांव निवासी अरविंद यादव की गाय ने रविवार की सुबह ही दो मुह के बछड़े को जन्म दिया। यह गाय का पहली की बछड़ा है। इस अजीबो-गरीब बछड़े को देखने लोग जुट रहे हैं। जो देख रहा है आश्चर्य में डूब जा रहा है। हालांकि अरविंद का परिवार काफी खुश है। घर के लोग बछड़े और गाय की सेवा में जुटे हुए हैं।