fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः विक्षिप्त ने धड़ से अलग कर दिया मजदूर का सिर, हत्या से सनसनी

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के डबरिया गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले 55 वर्षीय मेधा बिंद की मंगलवार की सुबह एक विक्षिप्त ने फावड़े से सिर काटकर हत्या कर दी। तड़के साढ़े छह बजे हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। भट्ठे पर काम करने वाले अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर खूब पिटाई की। पुलिस ने उसे अचेतावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया और मजदूर के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।
प्रहलादपुर निवासी मेधा बिंद डबरिया गांव स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते थे। लखईपुर निवासी विरेंद्र वहां पहुंचा और मेधा के ही फावड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करने लगा। उसने सिर को धड़ से अलग कर दिया। मेधा की मौकै पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहां काम करने वाले अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने देखा को सन्न रह गए। आरोपित को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिटाई से घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बाबत धानापुर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रहलादपुर निवासी मेधा बिन्द की हत्या लखईपुर गांव के वीरेंद्र ने फावड़े से की है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। ग्रामीणों की पिटाई से आरोपित घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Back to top button