fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

आखिर डाक्टर अपहरणकांड के मुख्य साजिशकर्ता पिता-पुत्रों को पुलिस ने दबोच लिया

चंदौली। तमाम आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच बलुआ पुलिस ने रैंया निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डा. अमरेश्वर मौर्य के अपहरण की साजिश रचने वाले तीन आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मथेला नगर पुलिया के पास हुदहुदीपुर निवासी पिता-पुत्रों रामविलास सिंह, अभिषेक सिंह और आकाश सिंह उर्फ सरदार को धर दबोचा। अभियुक्तों के परिवार वाले लगातार यह आरोप लगा रहे थे कि पुलिस 31 मई को ही तीनों को पूछताछ के बहाने घर से उठा कर ले गई। न तो गिरफ्तारी दिखा रही है ना ही छोड़ रही है। बहरहाल इस नाटकीय घटनाक्रम का अंत आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ हो गया।

ये है पूरा मामला
रैया गांव निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथिक डाक्टर अमरेश्वर मौर्य का बीते सोमवार को बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और घटना के 36 घंटे के भीतर ही डाक्टर को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। चार बदमाशों राजीव सिंह, सुरेश यादव, सत्यम पटेल और अभिषेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फिरौती के 40 लाख 50 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। हालांकि पुलिस ने खुलासा किया कि घटना का मास्टरमाइंड बलुआ थाना क्षेत्र के ही हुदहुदीपुर गांव का रहने वाला आकाश सिंह है। आकाश के पिता रामविलास सिंह और भाई अभिषेक सिंह भी उसके साथ साजिश में शामिल थे। आकाश ने ही अपने गिरोह के लोगों को डाक्टर के बारे में पूरी जानकारी दी थी और उसे अगवा कर मोटी रकम वसूलने का प्लान बनाया। पुलिस ने उसे फरार बताया था। लेकिन गुरुवार को आरोपित की मां ने चाौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि घटना के अगले ही दिन पुलिस उनके पति और दोनों पुत्रों को घर से उठाकर ले गई। डर है कि उनके साथ कुछ गलत कर सकती है। पुलिस या तो पति और बेटों को जेल भेजे या निर्दोष होने की दशा में छोड़ दे। बहरहाल बलुआ पुलिस ने हुदहुदीपुर निवासी पिता पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Back to top button