fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

चंदौलीः सपा विधायक ने भाजपा नेताओं को कहा बिचाौलिया, लगाए गंभीर आरोप

चंदौली। धान के कटोरे में गेहूं की खरीद नहीं होने से किसान परेशान हैं। बरसात में किसानों की क्रय केंद्रों पर रखी फसल भींग गई। खरीद की लचर व्यवस्था को लेकर विरोधी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण यादव ने भी किसानों के समर्थन में आवाज उठाते हुए भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर गंभीर आरोप मढ़े। साफ कहा कि किसानों की खरीद नहीं होने के पीछे भाजपा नेताओं की भूमिका है। आरोप लगाया कि यहां के कई भाजपा नेता ही बिचाौलिया हैं जो क्रय केंद्रों पर साठ-गांठ कर लाभ कमा रहे हैं।
पूर्वांचल टाइम्स से बातचीत में सपा विधायक ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर शुद्ध रूप से बिचाौलियों के माध्यम से खरीद हो रही हैै। बिचाौलिए जिसका चाह रहे हैं उस का गेहूं खरीदा जा रहा है और ये बिचाौलिया भाजपा के ही कुछ नेता हैं। कहा क्रय केंद्रों पर गेहूं सड़ रहा है। भाजपा के कुछ नेता एक तरफ बिचाौलिया बने हुए हैं दूसरी ओर फोटो खिंचवाकर राजनीति चमका रहे हैं। चंदौली में कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। शिकायत करने पर कोरमपूर्ति करते हैं। किसानों के उत्पीड़न पर रोक नहीं लग पा रही। कहा गेहूं खरीद में बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है। इसमें कुछ उद्योगपति भी शामिल हैं। गेहूं को गोदामों में सड़ाना, केंद्रों पर सड़ाना भी इसी खेल का हिस्सा हैं। कोई उद्योगपति इसका लाभ लेने का काम करेगा।

Leave a Reply

Back to top button