fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

चंदौलीः गंगा नदी में डूबे दो सगे भाई, तलाश जारी, परिवार में कोहराम

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय गांव निवासी सतीश गुप्ता के पुत्र आर्यन गुप्ता (14) अमन गुप्ता (10) मंगलवार को गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बलुआ थाना प्रभारी उदयप्रताप सिंह गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे बालकों की तलाश करवा रहे हैं। घटन से परिवार जहां सकते में है वहीं गांव मे मातम् छा गया गया।
सराय निवासी सतीश गुप्ता पंजाब मे प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके तीन पुत्र हैं। घर में शादी पडी थी। सतीश अपने परिवार के साथ घर आए थे। मंगलवार को सतीश के तीनों पुत्र आर्यन गुप्ता, अमन गुप्ता, व अर्पित गुप्ता अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गए। वापस आकर घर में पूजा का कार्यक्रम था। लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। नहाते वक्त आर्यन व अमन गंगा नदी में डूब गए वहीं अर्पित बाल बाल बच गया। सूचना से घर मे कोहराम मच गया। माता गीता देवी सहित परिवार के अन्य सदस्य दहाड़े मारकर रोने लगे। जहां पुरा गांव रामनवमी की तैयारी में व्यस्त था वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ ही टूट गया। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस बालकों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Back to top button