fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : किशोरी को डरा-धमकाकर ले गया अपने साथ, किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।

 

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर में पतंग बनाने का काम करती है। वह घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस का युवक आरिफ घर में घुस गया। वह डरा-धमकाकर किशोरी को अपने साथ ले गया। मां जब घर वापस आई तो बेटी को घर पर न पाकर परेशान हो गईं। उन्होंने आरिफ के मोबाइल पर फोन किया तो उसका नंबर बंद था। कुछ देर बाद आरिफ मिल गया। उससे उनकी बेटी के बारे में पूछा तो वह भाग गया। वहीं बेटी कुछ दूर पर खड़ी मिली। मां को देखते ही फफक-फफक कर रोने लगी। उसने मां को आपतीबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Back to top button