fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : ड्यूटी के दौरान अग्निशमन हवलदार का निधन, साथियों ने दी श्रद्धांजलि, दी गई सशस्त्र सलामी

चंदौली। जिले के धानापुर कस्बा निवासी अग्निशमन विभाग के हवलदार अरविंद दुबे का बीती रात ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 57 वर्षीय अरविंद दुबे सैदाबाद जमानिया, गाजीपुर में तैनात थे। बुधवार रात ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी जवानों और परिजनों ने उन्हें तुरंत बीएचयू अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

 

उनके शव को वाराणसी से लाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार को नरौली गंगा घाट पर अरविंद दुबे का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान साथी जवानों ने गमगीन माहौल में अपने मित्र को सशस्त्र सलामी दी।

 

अरविंद दुबे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, दो बेटियां और माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असमय मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीत्कार और लोगों की संवेदनाओं ने माहौल को भावुक कर दिया। क्षेत्रीय लोगों और साथियों की भारी भीड़ ने उन्हें अंतिम विदाई दी, जो उनके व्यक्तित्व और सेवाभाव का प्रमाण थी।

 

Back to top button