fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सड़क हादसे में घायल की मदद पर पीआरडी जवान सम्मानित, मीटिंग में सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा

चंदौली। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पीआरडी जवान परदेशी राम को उनकी नेक पहल के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने एक सड़क हादसे में घायल महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। समिति ने उन्हें गुड सेमेरिटन स्कीम के तहत ₹5,000 का चेक प्रदान किया। चंदौली यह पुरस्कार देने वाला प्रदेश का चौथा जनपद बन गया।

 

सड़क सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने की। बैठक में एनएच-2 पर खड़े ट्रकों को हटाने और कोहरे के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर चर्चा हुई। संबंधित विभागों को हाईवे पर अवैध पार्किंग, नशे में वाहन चलाने, और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए।

 

सड़क सुरक्षा माह (1 से 31 जनवरी) के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया। इसका लक्ष्य 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को 50% तक कम करना है। 6 से 10 जनवरी के बीच जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

 

इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात निरीक्षक, और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था सुधारने पर विशेष जोर दिया गया।

Back to top button