चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के चहनिया और बलुआ मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश संगठन ने चहनिया मंडल से गोपाल राजभर को मंडल अध्यक्ष और घनश्याम तिवारी को जिला प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया। वहीं, बलुआ मंडल में मनोज कुशवाहा को मंडल अध्यक्ष और संकटा राजभर को जिला प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया।
घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा के आवास पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जयश्याम त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, संतोष विश्वकर्मा, संपत कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, और रमेश कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने नए नेतृत्व को बधाई देते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर पार्टी की एकता और समर्पण की भावना को बनाए रखने का संदेश दिया।