चंदौली। कांग्रेस ने सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शहनाज जहांगीर हुसैन को प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने इसकी पुष्टि की। कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी मैदान में उतारने से राजनीति गरमा गई है। अभी तक अध्यक्ष पर के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल कर दावेदारी पेश की है।
अभी तक बीजेपी और सपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर सरगर्मी बढ़ा दी है। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। बीजेपी और सपा प्रत्याशियों के मैदान में आने के बाद सरगर्मी और बढ़ेगी।