fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : किसानों की समस्या को लेकर आंदोलन करेगा भाकियू, पंचायत में बनी रणनीति

चंदौली। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन सकलडीहा ब्लॉक के ग्राम सभा टिमिलपुरा के पंचायत भवन में किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। पंचायत में किसानों ने प्रमुख रूप से सकलडीहा ड्रेन की सफाई न होने से हुई समस्याओं को उठाया। ड्रेन में सफाई न होने से कई गांवों की धान की फसल बर्बाद हो गई है। पानी जमा होने से गेहूं की बुआई भी प्रभावित हो रही है। सकलडीहा, घरचित, टिमिलपुरा, ताजपुर, और तेन्दुई समेत कई गांवों के किसान इस समस्या से परेशान हैं।

 

पंचायत में किसानों ने तय किया कि बिना आंदोलन के इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा। इसके अलावा, सुसाईटी पर खाद की अनुपलब्धता और तहसील सकलडीहा में धान खरीद के सत्यापन में हो रही देरी पर भी किसानों ने चिंता व्यक्त की। किसानों ने मांग की कि जल्द से जल्द धान खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाए और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, जिला महासचिव राजबहादुर सिंह सहित अन्य किसान नेता और किसान उपस्थित रहे।

 

Back to top button