fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : मानस नगर में दशहरा पर जलेगा 60 फीट ऊंचा रावण, उमड़ेगी हजारों की भीड़

चंदौली। अलीनगर थाना के मानस नगर में दशहरा पर 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी जोरों पर है। आयोजन में जिले की दोनों राज्यसभा सांसद और विधायक शामिल होंगे। दशहरा मेला में यहां हजारों की भीड़ उमड़ती है।

 

रावण का 60 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। दशहरा की शाम इसका दहन किया जाएगा। पुतला दहन देखने के लिए मुगलसराय व अलीनगर के साथ ही आसपास के इलाके से हजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल समेत अन्य शिरकत करेंगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। वहीं पिछले साल की घटना की वजह से भी इस बार विशेष सतर्कता रहेगी। पिछले साल तत्कालीन केंद्रीय मंत्री और सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। वहीं काफी संख्या में लोग जुटे थे। उसी दौरान एक साड़ भीड़ में घुस गया। इससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी। इसलिए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है, ताकि दोबारा ऐसी नौबत न आने पाए।

Back to top button