fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli: गांधी जयंती पर भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान, राष्ट्रपिता और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

चंदौली। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में चंदौली के काली माता पोखरे पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों महाविभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

सूर्यमुनी तिवारी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, और चंदौली में भी इसी क्रम में यह अभियान आयोजित किया गया। उन्होंने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनकर, सभासद प्रमोद सोनकर, उपेंद्र तिवारी, संजीव जायसवाल, सागर सोनकर, राहुल तिवारी, पंकज ओझा, सूरज पाण्डेय, रोहित कुमार और संतोष कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। सभी ने मिलकर स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अभियान के माध्यम से भाजपा ने समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

Back to top button