fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : शिकायतों के निस्तारण की हकीकत परखने शिकायतकर्ता के यहां पहुंचे चंदौली डीएम, बात कर लिया फीडबैक, अफसरों को दिए निर्देश

चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के निस्तारण की गुणवत्ता जानने शुक्रवार को शिकायतकर्ता के यहां पहुंचे। उन्होंने समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निस्तारण देखा। वहीं शिकायतकर्ताओं से बातकर उसका फीडबैक लिया।

ग्राम जसूरी के शिकायतकर्ता रामअवध राम ने नाली की समस्या की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसका समाधान तहसील के अधिकारियों ने सुलह समझौते के आधार पर कराया था। वहीं, ग्राम धामा के सितारे हिंद ने चकरोड पर अतिक्रमण की शिकायत की थी, जिस पर अधिकारियों ने चकरोड का सीमांकन कर ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया। जिलाधिकारी ने इन दोनों मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण की गुणवत्ता की जांच की और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आईजीआरएस सिस्टम की सराहना करते हुए इसे शिकायतों के पारदर्शी और तेज निस्तारण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सदर चित्रसेन, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।

 

Back to top button