fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गरीब को न्याय दिलाने उसके घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, चंदौली पुलिस की लापरवाही की खुली पोल, मंत्री बोले कार्रवाई होगी

चंदौली। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शुक्रवार को केशवपुर गांव पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय महेंद्र प्रजापति के घर जाकर पीडित परिजनों से मुलाकात की। उनसे बात कर घटना और पुलिस की कार्यप्रणाली के बाबत जानकारी ली। परिजनों ने सदर कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इस पर मंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही घटना में कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए।

 

केशवपुर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति घर से लापता हो गए थे। उनका शव तालाब में उतराया मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि मृतक के दिव्यांग भाई को पुलिस ने 18 दिन चक्कर कटवाए। कोतवाली में गाली देकर भगा दिया गया। आयोग से शिकायत की गई। इसके बाद सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। प्रदेश में कानून का राज कायम कराने के लिए दिन-रात मेहनत किया जा रहा है। यदि ऐसा कोई व्यक्ति अथवा अधिकारी है जिसकी वजह से शासन-प्रशासन की छवि खराब हो रही है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। वहीं इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में भी लाया जाएगा। इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, चाहे वह कितना भी सशक्त हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई तय है। कहा कि जांच में जिस स्तर पर लापरवाही सामने आए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button