fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बीजेपी चलाएगी सदस्यता अभियान, पदाधिकारियों ने अभियान की सफलता को बनाई रणनीति

चंदौली। बीजेपी चहनियां मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मीटिंग मंगलवार को मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा के आवास पर हुई। इस दौरान पार्टी की ओर से चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। इसे सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

 

संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान को लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न करना होगा। ताकि समतामूलक समाज की स्थापना की जा सके। घर-घर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से अवगत कराएं। बूथ स्तर पर इसको लेकर पहल करनी होगी। ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके। मीटिंग में चहनिया मंडल प्रभारी महेंद्रनाथ पांडेय, जयश्याम त्रिपाठी, बनवारी पांडेय, आनंद सिंह, संजय मिश्रा, जयशंकर जायसवाल, आलोक सिंह, शशिकला पांडेय, संतोष विश्वकर्मा, अमन सिंह, रामदयाल साहनी आदि मौजूद रहे।

Back to top button