fbpx
weatherचंदौली

Chandauli News : बिहार में अटका मानसून बढ़ रहा आगे, बारिश को लेकर आया अलर्ट, जानिये आगे के मौसम का हाल

चंदौली। बिहार टमें अटका मानसून अब यूपी के तराई इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही मानसून यूपी में दस्तक देगा। इसके बाद जोरदार बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इससे तापमान में और गिरावट आएगी और उमसभरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

 

कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार मानसून की अरब सागर की शाखा की अधिक सक्रिय है। इसके कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के ज्यादातर भाग एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है। वहीं बंगाल की खाड़ी की शाखा ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाके के कुछ भाग में आगे बढ़ रही है।  मध्य राजस्थान से पश्चिमी बिहार तक विस्तारित पूर्वी-पश्चिमी द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश के निचले क्षोभमंडल में आ रही पुरवा हवाओं की 64° पूर्वी देशांतर के आसपास अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्रतिक्रिया के कारण तड़ित-झंझावात के साथ तराई, दक्षिणी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ हो रही हल्की से मध्यम बारिश होगी। पूर्वी-पश्चिमी द्रोणी के लैंड-लॉक होने के कारण इसको बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी नहीं मिल पाने के कारण राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के मध्यवर्ती क्षेत्रों में उतनी प्रभावी बारिश नहीं हो पा रही है। बंगाल की खाड़ी में बढ़ रही हलचल के परिणामस्वरूप मानसून की पूर्वी शाखा की सक्रियता बढ़ने से आगामी 48 घंटों के दौरान मानसून के आगामी 48 घंटों के दौरान राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश में अनेक से अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

Back to top button