चंदौली। मुगलसराय के नई बस्ती में मंगलवार को अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी रही।
परिजनों के अनुसार नई बस्ती निवासी रामू (48 वर्ष) काफी दिनों से बीमार था। काफी तनाव में रहता था। उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को घर में उसका शव पंखे के सहारे लटकता मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर कोतवाल विजय बहादुर सिंह पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।