
चंदौली। शहाबगंज विकास खंड के सेमरा गांव स्थित सियाराम शर्मा के आवास पर बुधवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने कहा ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर जनता के नायक थे। इस लिए इनको जननायक के नाम से पहचान मिली। बढ़ चढ़कर आजादी की लड़ाई लड़े। उनके पद चिन्हों पर चलते हुए हम लोगों को भी अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी और इसके लिए समाज के सभी लोगो को संगठित होना होगा। इस अवसर पर अशोक शर्मा श्याम,नारायण शर्मा, सुरज शर्मा, आजाद शर्मा,सियाराम शर्मा, अभिषेक यादव, संजय शर्मा, गोलू शर्मा,जवाहर शर्मा, आशु शर्मा, पंकज शर्मा, होरीलाल शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम शर्मा व संचालन महमूद आलम ने किया।